Let’s travel together.

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को गर्म कपड़े एवं कम्बल आदि का किया वितरण

0 108

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर के वाणी के निर्देशन में जरूरतमंद व्यक्तियों को गर्म कपड़े एवं कम्बल आदि के वितरण का कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिन-प्रतिदिन किया जा रहा है। इस संदर्भ में प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार जैन के द्वारा गत दिवस अपंग सेवाश्रम महाकाल घाटी में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री जैन के द्वारा सेवा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का हालचाल पूछकर उनकी समस्याएं सुनी गई एवं आदित्य मानव विकास संस्थान के सहयोग से वृद्धजनों को शाल, स्वेटर एवं व्लोवर तथा मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्री प्रदान किये गये, जिससे वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आई। इस अवसर पर श्री जैन द्वारा वृद्ध एवं अपंगजनों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएलबी श्रीमती अंजना शुक्ला, रमेश खत्री एवं रामेश्वर नायक, कल्पना नायक एवं अपंग आश्रम को संचालित करने वाले समाज सेवी जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811