छिंदवाड़ा। सोमवार सुबह शहर के व्यापारिक क्षेत्र छोटी बाजार में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब एक बदमाश ने एक ज्वेलरी की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया। सराफा दुकानदार सोहन ताम्रकार को लूटने में नाकाम होने के बाद आरोपित ने फायरिंग भी की। गोली सुनार के पेट और पैर में लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बदमाश बाइक से भागने लगा, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने घेरकर पकड़ा और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लुटेरे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल को भी फिलहाल सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि छोटी बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ज्वेलरी की दुकानें हैं। इस घटना के सराफा कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। सोमवार सुबह रोज की तरह ही सोना कारोबारी सोहन ताम्रकार ने जैसे ही दुकान खोली, वैसे ही आरोपित ने लूट के प्रयास से दुकान पर धावा बोला। व्यापारी को शक हुआ तो उसने आरोपित को पकड़ना का प्रयास किया, लेकिन आरोपित भागने का प्रयास करने लगा और भागते-भागते फायरिंग की जिसमें व्यापारी के पेट और पैर में गोली लगी है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करते हुए उसके साथियों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस घटना से छोटी बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.