Let’s travel together.

खनिज विभाग ने परतापुर रेत खदान से जब्त किए 24 ट्रैक्टर

65

छिंदवाड़ा ।   जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को लेकर खनिज विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने परतापुर रेत घाट से अवैध रेत उत्खनन कर रहा है 24 ट्रैक्टरों को जप्त किया है। यहां बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन कर रहे थे लेकिन खनिज विभाग की टीम आते ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मौके से भाग खड़े हुए। यह सब उस वक्त शुरू हुआ जब शुक्रवार रात को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर रहे डंपर जप्त किया था जिसमें एक ही डंपर में दो नंबर थे गाड़ी के आगे डंपर का नंबर कुछ और था और गाड़ी के पीछे कुछ और नंबर था। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही परतापुर के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर खनिज विभाग को दबाव बनाया कि वह परतापुर रेत खदान पर छापामार कार्रवाई करें हालांकि जब तक यह कार्रवाई होती तब तक काफी ट्रैक्टर मौके से फरार हो चुके थे लेकिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर जब्त से खनिज माफिया में हड़कंप मची है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811