Let’s travel together.
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Wednesday, January 28, 2026
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Today MP Today - Breaking News in Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • रायसेन
  • राज्य
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • महाराष्ट्र
  • क्राइम
  • व्यवसाय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • संपादकीय
MP Today
  • Home
  • देश
  • राममचरितमानस पर सियासत महागठबंधन में महाभारत

राममचरितमानस पर सियासत महागठबंधन में महाभारत

देश
By Deepak Kankar On Jan 15, 2023
62
Share

पटना। बिहार में इन दिनों सियासी बवाल जारी है। महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जेडीयू-आरजेडी के नेताओं के बीच यूं तो शीतयुद्ध लंबे समय से चल रहा है लेकिन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने चिंगारी को हवा दे दी है। ताजा बवाल बढ़ा है हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री के विवादित बयान के बाद। बीते दिनों उन्होंने ये कह दिया कि मनुस्मृति रामचरितमानस और बंच आफ थाट्स जैसी किताबों को जला देना चाहिए। इन किताबों ने समाज में नफरत फैलाई और लाेगों को सदियों पीछे धकेल दिया। शिक्षा मंत्री के बयान के बाद न केवल जेडीयू ने आपत्ति जताई है बल्कि उनकी पार्टी आरजेडी के अंदर भी बंटी राय पर बहस छिड़ गई है। महागठबंधन में टूट के संकेत यहीं तक सीमित नहीं है न ही लड़ाई केवल राय और विचारों तक रह गई है। पिछले कुछ महीनों के दौरान सार्वजनिक तौर पर भी कई बार टकराव देखे गए हैं। बिहार में महागठबंधन में ‘अब टूटा कि तब टूटा’ वाली स्थिति दिख रही है आरजेडी कोटे से मंत्री बनाए गए सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को शिखंडी कह डाला था। हालांकि उन्होंने बाद में सफाई दी थी लेकिन विवाद काफी बढ़ गया था। सुधाकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। नीतीश कुमार ने तब कहा था कि पार्टी को ऐसे नेताओं पर कुछ सोचना चाहिए। डिप्टी सीएम तेजस्वी ने भी आपत्ति तो जताई लेकिन कार्रवाई का निर्णय मुखिया लालू प्रसाद की ओर उछाल दिया था। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर नीतीश कुमार ने पहले तो यह कह के पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें कुछ पता नहीं है लेकिन उनकी पार्टी जेडीयू ने कड़ी आपत्ति जताई है। अशोक चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी न ऐसे बयान देती है और न ही उस बयान का समर्थन करती है। आरजेडी ने इसे व्यक्तिगत बयान कह कर पल्ला झाड़ लिया हो लेकिन हमें कड़ी आपत्ति है। सीएम नीतीश सभी धर्म और धर्मग्रंथों का सम्मान करते हैं। चंद्रशेखर के बयान से महागठबंधन की हिंदू विरोधी छवि जाएगी। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ जिस तरह माहौल बन रहा है कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं उन्हें भी इस्तीफा न देना पड़ जाए। पॉलिटिकल कैंपेनिंग चलाने वाली कंपनी डीजी पीपल के निदेशक अमित कुमार कहते हैं कि आरजेडी कोटे के दो मंत्रियों का विकेट पहले ही गिर चुका है। आरजेडी विधायक कार्तिकेय कुमार नई सरकार में मंत्री बनते ही विवादों के घेरे में आ गए थे। वजह- पटना में उनके खिलाफ 2014 में दर्ज अपहरण का केस। जिस दिन वो शपथ ले रहे थे उसी दिन कोर्ट में सरेंडर होना था। विवाद बढ़ा और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। आरजेडी कोटे से ही कृषि मंत्री बनाए गए सुधाकर सिंह पर भी 2013 में हुए चावल घोटाले के आरोप है। सरकार में रहते हुए उन्होंने ‘कृषि विभाग में चोरों के सरदार’ वाला बयान दिया था। बवाल मचा तो सीएम नीतीश कुमार ने ऐसे बयानों से बचने की नसीहत दी। बवाल और बढ़ता गया तो दबाव में उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था।

 

62
Share FacebookTwitterGoogle+ReddItWhatsAppPinterestEmail
Deepak Kankar

Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861

Prev Post

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की संविधान के खिलाफ टिप्पणी भविष्य के लिए खतरनाक संकेत : सीताराम येचुरी

Next Post

जी-20 के अंतर्गत थिंक -20 (देश-विदेश के बुद्धिजीवी ) भोपाल में जी-20 एजेण्डा पर करेंगे विमर्श

You might also like More from author
देश

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल

देश

अपने प्रिय साहित्यकार और स्वभाषा को अनोखी ‘ग्रीन ट्रिब्यूट’ !- अजय बोकिल

देश

इन ‘डिजीटल बंजारों’ की बात मत पूछो जी….!- अजय बोकिल

देश

‘न्यू ईयर’ पर इस हाईब्रिड श्रद्धा के क्या निहितार्थ हैं?- अजय बोकिल

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • Youtube Subscribers
  • Facebook Likes
  • Instagram Followers
  • Twitter Followers
Ad 26 jan 1
Ad 26 jan
Ad
Admin Login
Admin Login

संपादकीय

सूखा करार की लावरिया बालिकाओं की अखिल भारतीय रोइंग…

Oct 18, 2025

गिरती पत्रकारिता और यूट्यूब के कथित पत्रकार

Oct 12, 2025

महात्मा गांधी का जन्मदिन:: उनके कृतित्व और कर्म को स्मरण…

Oct 2, 2024

पुण्य स्मरण:: स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी

Aug 16, 2024
Prev Next 1 of 5

धर्म

आइये जानें हिंदुओं के धार्मिक त्यौहार नागपंचमी की परंपराओं…

Jul 28, 2025

महावीर जयंती पर विशेष::भगवान महावीर स्वामी को संपूर्ण विश्व…

Apr 10, 2025

TODAY :: राशिफल बुधवार 27 नवम्बर 2024

Nov 27, 2024

TODAY :: राशिफल मंगलवार 26 नवम्बर 2024

Nov 26, 2024
Prev Next 1 of 568
लाइव क्रिकेट स्कोर
SMC Ad
About Us

आपका अपने चहेते चैनल MP Today में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप MP Today को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Popular News

बेगमगंज न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को दी विदाई 

Feb 17, 2025

नर सेवा ही नारायण सेवा -सांसद डॉक्टर के पी यादव

Mar 2, 2023

रोजनामचा: रात में चल रही पुलिस की जांच, दबंगई जब पड़ गई भारी

Jan 16, 2024
Prev Next 1 of 13,850
Popular Categories
  • मध्यप्रदेश14324
  • रायसेन9300
  • देश3750
  • छत्तीसगढ़2317
  • धर्म2270
  • उत्तरप्रदेश1246

Visitors Counter

6 5 2 2 1 0
Users Today : 254
Total Users : 652210
Views Today : 286
Total views : 838299
Who's Online : 3
Your IP Address : 216.73.216.53
Server Time : January 28, 2026 5:47 am
  • Privacy Policy
  • Contact us
MP Today © 2026 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811