Let’s travel together.

रिटायर्ड DSP रक्षपाल सिंह यादव कांग्रेस में हुए शामिल, बड़ा मलहरा से लड़ सकते हैं चुनाव

71

छतरपुर : विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव अपने सहयोगी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। छतरपुर जिले के कई थानों के थाना प्रभारी रहे और जनता से सीधे जुड़े होने का फायदा उठाते हुए लोकप्रियता को भुनाने के चलते रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

●यह है वजह, झेलना पड़ेगा विरोध

बता दें कि जिले का बड़ामलहरा क्षेत्र यादव, लोधी, जैन, दलित, बाहुल्य क्षेत्र है जिसके चलते भाजपा कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्यासी इन्हीं समुदाय/जातियों में से अपना अधिकृत प्रत्यासी खड़ा करती है और इन्हीं में से कोई विधायक चुने जाता है। जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आ चुके वर्तमान विधायक प्र प्रद्युम्म सिंह लोधी के चलते यहां से कांग्रेस का कोई प्रबल दावेदार नहीं है जिसके चलते कांग्रेस अपना दांव रक्षपाल यादव पर लगा सकती है। हालांकि रक्षपाल का प्रत्यासी घोषित करना इतना आसान न होगा उन्हें क्षेत्रीय पुराने और दावेदार कांग्रेसियों का विरोध झेलना होगा।

इस दौरान राजकुमार चौहान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बड़ा मलहरा, नरेंद्र दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह बुंदेला जिला महामंत्री,धन प्रसाद असाटी जिला उपाध्यक्ष, बाबूराम यादव जिला उपाध्यक्ष, सुशील मोदी जिला महामंत्री, अमित मिश्रा बड़ा मलहरा मंडल अध्यक्ष, प्रमोद जैन संगठन मंत्री, संतोष दीक्षित मंडल अध्यक्ष बड़ा मलहरा, अनिल जैन जिला सचिव, हरिराम यादव सेक्टर अध्यक्ष, बबलू लोधी सेक्टर अध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा अध्यक्ष किसान कांग्रेस बड़ा मलहरा, राम हेत मिश्रा ग्राम प्रतापपुरा, महाराजगंज मंडल अध्यक्ष, राजभर यादव, इंद्रपाल यादव मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीराम यादव सगोरिया, शंकर सिंह यादव ग्राम केवलारी, मुन्नी लाल यादव जिमीदार, हरिराम यादव सरपंच कुटोरा, मथुरा अहिरवार रामटोरिया, स्वामी यादव, मंगल सिंह यादव ग्राम धर्मपुरा पूर्व जनपद अध्यक्ष बक्सवाहा, मान सिंह यादव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत देवरी वृंदावन यादव ग्राम शाहपुरा, प्यारे लाल यादव सिरोंज, गुड्डन राय बड़ा मलहरा, राकेश दुबे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गुलगांव मार्ग पर ओवरब्रिज मे पडे गड्ढे निकले सरिया,जिम्मेदार बेखबर      |     गाजियाबाद गर्ल्स सुसाइड केस भावी समाज की डरावनी झलक है..अजय बोकिल     |     खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811