Let’s travel together.

जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ

0 129

धीरज जॉनसन

सागर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर द्वारा घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन से जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
शहर के हृदय स्थल तीन बत्ती से आरंभ होकर कांग्रेसजनों ने यूसुफ अली मार्केट से कटरा मस्जिद, विजय टॉकीज चौराहा, निगम मार्केट, राधा टाकीज चौराहा से होते हुए नमक मंडी, भीतर बाजार से वापस कांग्रेस कार्यालय पर समापन किया गया ।
इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी सर्वहारा वर्ग के साथ सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। कांग्रेस की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के लिए घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की गई है। आने वाली 28 फरवरी तक प्रत्येक ब्लॉक में इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मिला ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण ब्लॉक कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस एनएसयूआई एवं समस्त विंगों के पदाधिकारी घर घर चलो अभियान में सक्रियता से सहयोग करेंगे ।


घर-घर चलो अभियान में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मुन्ना चौबे, सुरेंद्र सुहाने ,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, प्रदेश सचिव सुरेंद्र चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित, ओंकार साहू, अंकलेश्वर दुबे, भैयान पटेल, दीनदयाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी,रवि सोनी, राम कुमार पचौरी, डॉ दिनेश पटेरिया, रमाकांत यादव, जितेंद्र, रोहण, प्रदीप जैन कुल्फी, रजिया खान, रंजना झा, रोशनी खान, कल्लू पटेल,जाहिद ठेकेदार, वसीम खान, भूरे खटीक, पप्पू गोस्वामी, गोवर्धन रैकवार, मुकुल पुरोहित,अनिल दत्त, वीरेंद्र राजे,श्री दास रैकवार, इम्तियाज हुसैन, उमेश ठेकेदार, संध्या राजपूत, अज्जू खान,बंटी कोरी, सुनील पावा, पप्पू गुप्ता, देवेंद्र तोमर,विजय साहू, राजा सेन, सुधीर तिवारी, भूपेंद्र साहू, उत्तमराव तायडे,संतोष सोनी, शौकत अली, शुभम उपाध्याय,ताहिर खान, आदिल राईन, दुलीचंद सकवार, सुरेश अहिरवार, रवि सोनी, विजय साहू सहित सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित थे।

न्यूज स्रोत:डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811