Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY:: राशिफल 02 फरवरी 2022

0 247

2 फरवरी बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में गुरु के साथ होगा। इसके साथ ही आज शुक्र मंगल धनु राशि में जबकि सूर्य, शनि बुध मकर राशि में होंगे। जबकि राहु वृष में और केतु वृश्चिक में रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति से कालसर्प के चक्र में सभी सितारे फंसे रहेंगे। ऐसे में कई राशियों को उलझनों का सामना करना होगा। जबकि बुधवार कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। देखिए आपके लिए आज दिन कैसा रहने वाला है।
मेष-आज दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तथा किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

वृषभ– आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी। नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी। आज के दिन आप में कार्य को करने के लिए नवीन ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

मिथुन– आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कर्क– दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज मुक्ति मिल सकती है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा।

सिंह– आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

कन्या– आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा। आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे। आज आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोलें। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा।

तुला-परिवार का सुख आज अच्छा मिलेगा। मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे। व्यक्ति विशेष से मुलाक़ात यादगार रहेगी। वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक-आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

धनु-आज काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा।

मकर– आज के दिन को बेहद ख़ास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा। आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है।

कुंभ– आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आज सराहनीय कार्य करेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं। आप मीठी वाणी बोलकर दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे।

मीन– आज का दिन अच्छा बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे। आज जैसा चाहेंगे वैसा ही फल पाओगे। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811