Let’s travel together.
nagar parisad bareli

परोपकार करने से ही जीवन में समृद्धि आती है-त्यागी

0 118

सेवा भारती जिला, नगर कार्यकारिणी घोषित

रायसेन । सेवा भारती की बैठक संपन्न हुई, जिसमें निधि संग्रह अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला एवं नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विमल त्यागी प्रदेश महामंत्री सेवा भारती ने कहा कि ” मनुष्य सोचता है कि संग्रह में समृद्धि है, जबकि समृद्धि तो बांटने में है। अपने पास जो भी है, उसे उदारता पूर्वक बांटने में, परोपकार करने से ही जीवन में समृद्धि आती है, पुण्य का अर्जन होता है।”

सेवा भारती के संकल्पित कार्यकर्ता पूरे देश में पीड़ित, शोषित, वंचित सेवा बस्तियों में परोपकार की भावना से कार्य कर रहे हैं। इन बस्तियों में सेवा कार्यों को विस्तार देने के लिए 10 से 26 जनवरी तक निधि संग्रह अभियान प्रारंभ हो रहा है। इस अभियान को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाना है।”

सेवा भारती की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती किरण शेजवार ने कहा ” धन का तभी महत्व है, जब उसका सही उपयोग किया जाए। हम सभी को संकल्पित होकर सेवा कार्य में जुटना है । सेवा भारती के निधि संग्रह अभियान में अधिक से अधिक योगदान देना है।”

मुख्य अतिथि विमल त्यागी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें दिनेश राजौरिया अध्यक्ष, डॉ अवधेश अग्रवाल, चंद्रमोहन गोयल उपाध्यक्ष, कंछेदी चक्रवर्ती सचिव, श्रीमती रजनी अग्रवाल सह सचिव, नारायण सिंह कुशवाह कोषाध्यक्ष, हरीश मिश्र मीडिया प्रभारी, किशोर सिंह , हरेंद्र मालवीय श्रीमती जया तिवारी, श्रीमती बबीता साहू, मोहन प्रजापति, अशोक सोनी सदस्य घोषित किए गए। नगर कार्यकारिणी में बदामी पटेल अध्यक्ष, गोविंद सोनी उपाध्यक्ष, संतोष यादव सचिव, शिवराज मालवीय सह सचिव, मनोज यादव कोषाध्यक्ष , श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल, श्रीमती सुमन सक्सेना सुश्री ज्योति पटेल सुनील ठाकुर अमित विश्वकर्मा कैलाश साहू , पवन ठाकुर, चंद्रशेखर शर्मा सदस्य नियुक्त किए गए। राजेश भार्गव ने मंच संचालन ( सेवा भारती विभाग संयोजक ) मीडिया प्रभारी हरीश मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

न्यूज सोर्स-हरीश मिश्र मीडिया प्रभारी सेवा भारती जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811