Let’s travel together.

महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखाई है: निवेदिता चतुर्वेदी

0 99

रामभरोस विश्वकर्मा मण्डीदीप रायसेन

कोई भी देश कितना भी प्रगतिशील क्यों न हों अगर महिलाएं सशक्त व सुरक्षित नहीं हैं तो उसकी प्रगति किसी काम की नहीं। महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखाई है। महिलाएं देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजनेता, उद्यमी, अंतरिक्ष यात्री, पायलट, डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, घरेलू कामों के अलावा बच्चों के पालन-पोषण के लिए विविध भूमिकाएं निभा सकती हैं। महिलाएं कई जिम्मेदारियां संभाल सकती हैं। लड़कियों की शिक्षा अनिवार्य की जाए। लिग की परवाह किए बिना महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर दिए जाने चाहिए। उपरोक्त बात बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य तथा मातृशक्ति जागरण मंच की प्रदेश संयोजिका निवेदिता चतुर्वेदी ने नगर में आयोजित प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर मातृशक्ति जागरण मंच द्वारा आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में कहीं। इस दौरान सेवा भारती की किशोरी आयाम की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर आराधना मालाकार, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की भोपाल समन्वयक कोकिला शर्मा, भोपाल की पुलिस इन्सपेक्टर मोनिका गौर, ने कहा कि सावित्रीबाई फुले कई लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रदर्शक और प्ररेणा हैं. उन्होंने लड़कियों और समाज के अस्वीकृत तबके के लोगों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की. लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा में सावित्रीबाई फुले की विशेष भूमिका रही है. उन्हे भारत में नारी आंदोलन की जननी भी माना जाता है। मातृशक्ति जागरण मंच की जिला सहसयोंजिका राधिका पाल ने बताया कि शिक्षिका सवित्री बाई फुले की जंयती के अवसर पर मातृषक्ति का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान शासकीय कन्या हा.स्कूल प्राचार्य प्रतिभा द्विवेदी, आरती शर्मा, सहित बड़ी संख्या में मातृषक्ति मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811