Let’s travel together.

मौसम के बार-बार बदलने के कारण गेहूं की फसल पड़ने लगी पीली किसान दिखाई दे रहे हैं चिंतित

0 141

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

इस बार दीवानगंज क्षेत्र में जनवरी के महीने में हुई बरसात के बाद किसानों ने जैसे तैसे गेहूं की फसल की बोवनी तो कर दी और इस समय वह गेहूं की फसल में सिंचाई करने में जुटे हुए हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि जिले में बार-बार बदल रहे मौसम के कारण से गेहूं की फसल में जड़ माहू रोग भी घेरने लगा है। इस कारण से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। दीवानगंज क्षेत्र में इस बार सबसे ज्यादा गेहूं की बोवनी की गई है, लेकिन गेहूं की फसल में जड़ माहू रोग देखा जा रहा है। इससे फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जड़ माहू रोग का प्रकोप क्षेत्र में अभी से देखा जाना लगा है। कई क्षेत्रों में इस समय गेहूं की फसल की बोवनी भी की जा रही है।
उत्पादन पर पड़ता है प्रभाव
गेहूं की फसल को प्रभावित करने वाले जड माहू कीट, हल्के पीले, भूरे रंग का होता है और यह गेहूं के पौधे की जड़ में पहुंच कर रस चूसता रहता है। धीरे धीरे प्रभावित पौधे पीले पड़ने लगते है। इससे पौधे सूख जाते हैं, वही पौधे की जड़ में पहुंच कर यह कीट रस चूसता है। इससे पौधे कमजोर हो जाते हैं, वहीं गेहूं के पौधे में कंसे कम निकलते हैं। इस कारण से गेहूं की फसल का उत्पादन प्रभावित होता है।
इस संबंध में ग्राम दीवानगंज में रहने वाले किसानो ने बताया कि इस बार बरसात अधिक हुई है। इससे बावजूद जल स्रोतों में पानी की कमी अभी से दिखाई देने लगी है। इधर गेहूं की फसल शुरूआती दौर में ही जडमाहू कीट के कारण से प्रभावित हो रही है। यदि दिसम्बर और जनवरी के महीने में जल स्रोतों में पानी कम हो गया और किसान गेहूं की फसल में आखिरी समय में सिंचाई नहीं कर पाए तो गेहूं की फसल प्रभावित होगी। इससे किसानों की चिंता बढ रही है। हालांकि किसान इस समय खेतों में सिंचाई कर खाद के छिडकाव में जुटे हुए हैं, लेकिन कई जगह गेहूं की फसल पीली पड़ने से भी किसान चिंतित हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811