Let’s travel together.

अंकित गुप्ता के बदले तेवर, सलमान खान पर साधा निशाना

83

‘Bigg Boss 16’ से बेघर हो चुके कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। शो से अंकित का सफर तो खत्म हो गया है, लेकिन उनकी सबसे अच्छी दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी अभी भी घर में ही हैं। ऐसे में वह प्रियंका का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं और दोस्त के लिए उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान पर भी निशाना साधा है।

अंकित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान की फटकार की बात कर रहे हैं। वीडियो में अंकित ने कहा, ‘प्री हाय, मुझे पता है कि घर में बेवजह तुम्हें टारगेट किया जा रहा है। वीकएंड का वार पर भी बिना किस कारण तुम्हें फटकार लगाई जा रही है। मैं सच में ये दुआ करता हूं कि काश मैं वहां होता, लेकिन बैड लक कि मैं तुम्हारे लिए घर में नहीं हूं। लेकिन मुझे पता है कि तुम बहुत स्टॉन्ग हो। तुम ये सब अच्छे से हैंडल कर लोगी और एक बॉस की तरह प्राइड के साथ बाहर आओगी।’

इसके आगे अंकित ने कहा, ‘तुम चिंता मत करो और अपना ध्यान रखो, हम सभी हैं बाहर तुम्हारा सपोर्ट करने के लिए। फैन क्लब भी तुम्हारे सपोर्ट में हैं, तो तुम चिंता छोड़कर जल्दी से जीत कर बाहर आ जाओ। हम सभी मिलकर तुम्हारी जीत को सेलिब्रेट करेंगे।’ वीडियो में अंकित ने सलमान खान पर निशाना साधा, जिन्होंने वीकएंड पर प्रियंका को फटकार लगाई थी।

दरअसल, सलमान खान ने वीकएंड का वार में प्रियंका को काफी कुछ कहा था। उनका कहना था कि प्रियंका ने शालीन और अर्चना की लड़ाई को बढ़ाया। उन्होंने आग में घी डालने जैसा काम किया। साथ ही सलमान ने प्रियंका की बात भी नहीं सुनी और उन्हें चुप करा दिया। इतना ही नहीं प्रियंका के साथ सलमान का यह रवैया फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है और वह भी इसपर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811