चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज में रूसी पूर्वी यूरोपीय और मध्य एशियाई अध्ययन संस्थान के एक एसोसिएट रिसर्च फेलो यांग जिन ने कहा कि अमेरिका को चिंता है कि चीन और रूस अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। इससे अमेरिका और पश्चिमी देशों के रूस पर लगाए गए प्रतिबधों के प्रभाव को कम करने में मदद मिल रही है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि जो लोग इस अन्यायपूर्ण युद्ध में मास्को के साथ हैं वे अनिवार्य रूप से खुद को इतिहास के गलत पक्ष में पाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि बीजिंग तटस्थ होने का दावा करता है लेकिन उसका व्यवहार स्पष्ट करता है कि वह अभी भी रूस के साथ घनिष्ठ संबंधों में निवेश कर रहा है। यह बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच एक वर्चुअल बैठक के बाद आया जिसके दौरान दोनों ने विशेष रूप से द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की प्रशंसा की थी।