Let’s travel together.

जिला पंचायत के संविदा ऑपरेटर आशीष श्रीवास्तव को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने किया गिरफ्तार

0 1,565

रायसेन। जिला पंचायतकार्यालय में लोकायुक्त का छापा,जिला पंचायत के संविदा ऑपरेटर आशीष श्रीवास्तव को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने किया गिरफ्तार। सचिवों के प्रभार संबंधी कार्य को देखते थे आशीष श्रीवास्तव ।


आवेदक श्री हरनाम सिंह लोधी पिता श्री गुलाब सिंह लोधी ग्राम टेहरीमुरपार तहसील ग़ैरतगंज ज़िला रायसेन द्वारा दिनांक 28/12/2022 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल को शिकायत किया था की उसकी माँ श्रीमती प्रभा बाई ग्राम पंचायत टेहरीमुरपार की सरपंच हैं और वह सरपंच प्रतिनिधि का कार्य करता है। उसकी ग्राम पंचायत में सचिव की पदस्थापना नहीं होने से ग्राम पंचायत का कार्य प्रभावित होता है। जिस पंचायत में सचिव नहीं होता, वहाँ नियमअनुसार कार्य ग्राम रोज़गार सहायक को दिया जा सकता है। इसी सम्बन्ध में पंचायत का कार्यभार ग्राम रोज़गार सहायक मनोज यादव को सचिव का प्रभार दिलाने के लिए ज़िला पंचायत, रायसेन के कार्यालय में पदस्थ लिपिक श्री आशीष श्रीवास्तव से मिलने पर उसके द्वारा 25 हज़ार रुपए सचिव का प्रभार दिलाने के एवज़ में रिश्वत माँग की गई। उक्त शिकायत का सत्यापन के दौरान श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 29/12/2022 को 20 हज़ार रुपए रिश्वत माँगने की पुष्टि होने पर आज दिनांक 30/12/2022 को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) का प्रकरण पंजीबद्ध कर 20 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी श्री आशीष श्रीवास्तव पिता श्री ओ.पी.श्रीवास्तव पद डाटा ऑपरेटर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत ज़िला रायसेन को रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्यवाही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811