Let’s travel together.

पुनः कोविड की सक्रियता से लोगों में बढ़ी बैचेनी

0 116

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

पुनः कोविड आने की खबर से लोगों में घबराहट शुरू हो गई है तथा लोग कोरोना की आहट से बैचेन दिखाई देते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार देश प्रदेश सहित नगर में गांव गांव में लोगों ने कोविड की भयावहता को बहुत करीब से देखा था इस जानलेवा महामारी ने लाखों लोगों को मौत की नींद सुला दिया था जिससे लोगों में मौत का भय बढ़ गया था लगभग दो साल पहले इस महामारी से मौत का मंजर अभी लोग भूले भी नहीं थे तथा इस दौरान लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही थी कि अचानक फिर सरकार व प्रशासन ने लोगों को पुनः इस महामारी से सचेत करते हुए चेताना शुरू कर दिया तथा जिला प्रशासन ने भी अपना आदेश देते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए चेताना तथा लापरवाही से सावधान रहने की अपील भी कर डाली । इस महामारी से बचाव के लिए एक दूसरे से दूरी तथा मास्क का उपयोग करने तथा हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर का उपयोग की सलाह देते हुए एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की सलाह दे दी साथ ही यह भी चेतावनी देते हुए साफ करते हुए कहा दिया इस महामारी से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यकता पड़ती है तो भीड़ भाड़ रोकने के लिए कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं वैसे भी इस महामारी की शुरुआत चीन से होने की खबरों से भी लोग परेशान दिखाई देने लगे हैं । इस महामारी से निपटने के लिए जहां प्रशासन जुटा हुआ दिखाई दे रहा है वहीं स्वास्थ्य अमला भी इससे निपटने अपनी तैयारियों में जुट गया है ।इन खबरों से एक बार पुनः लोगों में घबराहट तो बढ़ ही गई है तथा बैचेनी भी बढ़ने लगी है तथा इस महामारी की चर्चा भी लोगो की जुबान पर आने लगी है । इस गंभीर महामारी से लोग सचेत होते दिखाई दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811