Let’s travel together.

अटल जी के जन्मदिन को सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

0 131

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 98 वी जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिलवानी द्वारा सभी बूथ केंद्रों पर अटल जी का जन्मदिवस मनाया गया । भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में अटल जी के जन्मदिन को सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।


मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी बूथ पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी भारतीय राजनीति के इतिहास के एकमात्र ऐसे नेता हुए है जो कि विपक्ष के नेताओं के भी प्रिय रहे हैं। विपक्षी नेताओं के साथ उनका मतभेद जरूर था लेकिन मनभेद कभी नहीं हुआ। सब के चहेते और विरोधियों का भी दिल जीत लेने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अटल बिहारी वाजपेयी का सार्वजनिक जीवन सादगी भरा और बेदाग रहा। मृत्यु अटल है, लेकिन अटल अमर हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन ने कहा कि लोक कल्याणकारी प्रधानमंत्री 1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी और इस सरकार ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इन पांच सालों में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने देश के गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की। अटल सरकार ने भारत के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत की। यही नहीं, प्रधानमंत्री सड़क परियोजना के जरिए देशभर के गांवों को मुख्य संपर्क पथ से जोड़ने, स्कूल चलो अभियान जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की। अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे वो राजनीति में ईमानदारी जन कल्याण एवं आमजन की चिंता करने वाले राजनेता थे। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना, सलीम काजी, पंडित ओंकार शर्मा ने भी संबोधित किया! कार्यकर्ताओं ने सभी मतदान केंद्रो पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811