Let’s travel together.

सुबह नो बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा:एक बजे से श्री बागेश्वर पीठाधीश्वर के मुखारविंद से होगी श्री राम कथा की रस वर्षा

0 209

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

स्थानीय होमगार्ड ग्राउंड पर 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्री राम कथा के प्रथम दिन शनिवार को शनिवार सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी।कथा संयोजक विधायक अजय टंडन ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ आशीर्वाद गार्डन से होगा,जो घंटाघर,एवरेस्ट तिराहा, बस स्टैंड,किल्लाई नाका से होती हुई होमगार्ड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेंगी। शोभायात्रा में घुड़बग्गी, दिवारी नृत्य, गरबा नृत्य, संगीतमय भजन गाती टोलियां, आकर्षक बैंड पार्टियां, हाथी, घोड़ा शामिल रहेंगे।

दोपहर एक बजे से शुरू होगी श्रीराम कथा-

परम पूज्य बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर गुरुवर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से दोपहर ठीक 1:00 बजे से होमगार्ड मैदान पर श्री राम कथा भक्तों को श्रवण कराई जाएगी।

200 महिला सेवादार देंगी सेवा-

प्रवचन स्थल पर अलग-अलग क्षेत्रों की करीब 200 से अधिक युवतियां सेवाएं देने के लिए तैयार हैं शुक्रवार दोपहर करीब 200 से अधिक महिला सेवादार कथा स्थल पहुंची जहां पर महिला समिति संयोजक पारुल टंडन व सुषमा सिंह ठाकुर ने महिला सेवादारों को आवश्यक निर्देश दिए। महिलाओं की लगभग 50,000 से अधिक भीड़ को देखते हुए करीब 200 से अधिक महिला सेवादारों को पंडाल में सेवा में लगाया गया है जो महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान कथा संयोजक अजय टंडन ने भी विभिन्न आवश्यक निर्देश महिला सेवादारों को दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण-

कथा स्थल पर एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, एसडीएम गगन बिसेन, प्रभारी सीएसपी भावना सिंह दांगी सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान शोभा यात्रा के रूट चार्ट को एक देखा। साथ ही कृष्णा हाइट से कथा स्थल तक आने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया जहां पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई।

किसी भी दुकानदार से नहीं ली राशि-

विधायक अजय टंडन ने कहा कि उन्होंने किसी भी दुकानदार से कोई राशि नहीं ली है। मेला ग्राउंड पर किस समाज के लोग दुकानें लगा रहे हैं उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेला ग्राउंड पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं बेची जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811