Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल गुरुवार 22 दिसम्बर 2022

0 64

मेष राशि- आवश्यक कार्यां में व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज करने से बचें। तर्कशीलता और तैयारी से आगे बढ़ें। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपनों के साथ सहजता सामंजस्यता बनाए रखेंगे। सूझबूझ से काम लेंगे। नीति नियमों पर जोर बनाए रखेंगे। घर परिवार की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे। आकस्मिक स्थिति बनी रहने की संभावना है। घर में शुभ कार्य बनेंगे। करीबियों का साथ विश्वास एवं सहयोग पाएंगे। विभिन्न कार्यां धैर्य दिखाएंगे। व्यवस्था उल्लंघन से बचें।

वृष राशि- योजनाओं को समय से पूरा करें। महत्व के मामले लंबित रखने से बचें। उद्योग व्यापार में सभी का साथ सहयोग बना रहेगा। सामर्थ्य में वृद्धि होगी। लक्ष्य की ओर गतिमान रहेंगे। साख सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। करीबी सहयोगी होंगे। प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। पेशेवरता पर जोर देंगे। साथी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। टीम भावना बढ़ेगी। नेतृत्व बढ़ाने का भाव रहेगा। साझीदारी बढ़ेगी।

मिथुन राशि- मेहनत परिश्रम का समय है। कामकाजी गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। प्रयासों के अनुरूप लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। लापरवाही पर अंकुश रखें। उधार का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन से चलें। ठगों से दूरी बनाएं। सजगता से आगे बढ़ें। व्यर्थ चर्चा पर अंकुश लगाएं। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। तर्कशीलता बनाए रहें। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। बजट से चलें। निवेश कार्यां में धैर्य दिखाएं। तर्कशीलता बनाए रहें।

कर्क राशि- महत्वपूर्ण कार्यां को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। मित्रों का साथ और विश्वास उत्साह बढ़ाएगा। शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। आर्थिक गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे। योजनाओं में निरंतरता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई सोच से आगे बढ़ेंगे। अनोखे प्रयास बढ़ाएंगे। रचनात्मक कार्यां से जुडें़ेगे। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। कार्यकारी पक्ष मजबूत होगा। रुटीन संवारेंगे। पेशेवरों का समर्थन रहेगा। प्रबंधन में रुचि लेंगे। बड़ों की सुनेंगे।

सिंह राशि- घर परिवार से करीबी बढ़ाएंगे। भव्य वाहन भवन की अभिलाषा बढ़ेगी। सुख सुविधाएं बल पाएंगी। बड़ी सोच बनाए रखें। वरिष्ठों का सानिध्य बढ़ाएं। परिजनों से तालमेल बढ़ाएंगे। प्रबंधन पक्ष सहयोगी रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में प्रभावशाली रहेंगे। निजी प्रयासों में उत्साह और सक्रियता दिखाएंगे। भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें। लाभ व प्रभाव सामान्य रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। करियर व्यापार में सफलता मिलेगी। संकीर्णता से बचें। सहज रहें।

कन्या राशि- साहस पराक्रम और स्वामिभान को बल मिलेगा। बंधुत्व की भावना बढे़गीं। सामजिक चर्चाओं में शामिल होंगे। कामकाजी यात्रा संभव है। मित्रों का साथ पाएंगे। नवाचार पर जोर रहेगा। आलस्य का त्याग करें। सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे। वाणिज्यिक विषयों में रुचि रहेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। संबंधों को संवारेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां में सक्रियता लाएंगे। लक्ष्य पूरा करेंगे। साहस संपर्क बढ़ेगा। सामंजस्य और सहकारिता बढ़ेगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सुखद सूचना मिल सकती है।

तुला राशि- घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। बचत और बैंकिंग के कार्यां में रुचि लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। वार्ता संवाद में बेहतर रहेंगे। जिम्मेदारों से मुलाकात होगी। दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य और व्यक्तित्व का ध्यान रखेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। परिजनों का भरोसा जीतेंगे। उत्सव की रूपरेखा बनेगी। अतिथि सत्कार करेंगे। संस्कार परंपराओं को निभाएंगे। वचन का पालन रखेंगे।  कुल कुटम्ब का साथ पाएंगे।

वृश्चिक राशि- उल्लेखनीय विषयों को गति देने का समय है। दीर्घकालिक मामले बल पाएंगे। लंबित कार्यां में तेजी लाएंगे। रचनात्मक विषयों से जुडेंगे। योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। सुख सौख्य बना रहेगा। साख सम्मान में वृद्धि होगी। प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। भाग्यपक्ष की अनुकूल रहेगा। सभी का भरोसा जीतेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कला कौशल में वृद्धि होगी। साझा प्रयास फलेंगे। प्रयोगों में रुचि रखेंगे। संवाद संपर्क संवरेगा। साख में वृद्धि होगी। लोगों का विश्वास जीतेंगे। खास करने की सोच रहेगी।

धनु राशि- स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सजग रहेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पेशेवर व्यवस्था संवारेंगे। तैयारी पर जोर बनाए रखेंगे। आय पूर्ववत् रहेगी। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दूर देश के मामले सक्रिय रहेंगे। न्यायिक विषयो में ढिलाई से बचें। रिश्ते सुखद बने रहेंगे। दान धर्म बढ़ेगा। दिखावे में रुचि बढ़ेगी। उधार से बचें। तर्कशील रहें। अपनों की खुशी के लिए प्रयास बढ़ाएंगे। आवश्यक निवेश पर जोर रहेगा। बजट पर नियंत्रण बढ़ाएं।

मकर राशि- महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे। आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में शुभता बनी रहेगी। अवसरों की अधिकता रहेगी। विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे। संरक्षण में आगे रहेंगे। तर्कपूर्ण व्यवहार रखेंगे। उल्लेखनीय प्रयास बन सकते हैं। अच्छे लाभ की संभावना रहेगी। विस्तार योजनाएं आगे बढ़ेंगी। विभिन्न कार्यां में शीघ्रता करेंगे। इच्छित परिणाम बनेंगे। कई स्त्रोतों से आय होगी। अवसर भुनाएंगे। मित्रों को वरीयता देंगे। प्रबंधन पर जोर रखेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे।

कुंभ राशि- कार्य व्यापार में निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। वरिष्ठ जन सहयोगी रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा। सफलता प्रतिशत उम्मीद से अच्छी रहेगा। पेशेवर वार्ताएं बढ़ेंगी। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रशासकीय प्रयास तेज होंगे। आर्थिक वाणि्िज्यक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सहज संवाद एवं संकल्प बनाए रखेंगे। सक्रियता से काम लेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। विभिन्न मामले साधेंगे। सुख सौख्य बनाए रहेंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े जन बेहतर करेंगे। पैतृक कार्य संवरेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा

मीन राशि – दीर्घकालिक विषय संवार पर रहेंगे। आस्था और विश्वास से भाग्य को बल मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। पेशेवर संबंध संवरेंगे। स्थितियां बेहतर बनी रहेंगी। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं। लंबी दूरी की यात्रा की संभव है। वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि बनाए रखेंगे। लंबित कार्यां में तेजी लाएंगे। इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी। सभी को जोड़ने में सफल होंगे। सभी क्षेत्रों में उल्लेखनी प्रदर्शन करेंगे। व्यक्तित्व श्रेष्ठ बनाए रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811