सागर। शिरपुर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के द्वारा 21 दिसंबर को दोपहर में 2 बजे से जैनेश्वरी दीक्षा दी जाएगी 24 भैया जी आचार्य श्री आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित होंगे इनमें आचार्य श्री के ग्रहस्त अवस्था के बड़े भाई महावीर भैया (79 वर्ष) सदलगा की भी दीक्षा होगी।
इनके अलावा सागर नगर से विजय टॉकीज के पास रहने वाले किल्लाई निवासी रमेश जैन के सुपुत्र इंजीनियर शुभम जैन और ब्रह्मचारी पुनीत भैया की दीक्षा होगी।कुंडलपुर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई के सुपुत्र श्रवण भैया दमोह पथरिया से खुशाल भैया और दमोह से ही यशपाल भैया की दीक्षा हो रही है.
*मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि नितेश भैया बागीदौरा, यशपाल (गोलू) भैया दमोह, सौरभ (गोलू) भैया जी जबलपुर, सौरभ (बम्बू) भैया सिलवांनी, शुभम् भैया सागर, श्रवण (लक्की) भैया दमोह, अंकित भैया जबलपुर, शेलू भैयाजी कटंगी, स्वतन्त्र (बौद्धिक) विदिशा, संजय भैया पटना, किरीट (गोनू) भैया खातेगाव, अभिषेक भैया गोटेगांव, पुनीत भैया सागर, जयेश भैया वर्धा, चन्द्रप्रकाश भैया जी ग्वालियर, मधुर भैया गंजबासौदा, विक्रम भैया जबलपुर, बृजेन्द्र भैया भोपाल, दीपक भैया मडावरा, महावीरभैया सदलगा, सोनू भैया (भूषण) कारंजा, खुशाल भैया पथरिया गोल्डी भैया, सहारनपुर , रोहित भैया बडौत के नाम तय हुए हैं।*
न्यूज सोर्स-मुकेश जैन ढाना सागर