Let’s travel together.

भगवान श्री गणेश जी की नगर परिक्रमा के साथ शुरू हुई रामलीला महोत्सव की शानदार शुरुआत

0 222

भगवान श्री गणेश की नगर परिक्रमा के साथ हुई स्थापना, नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सी एल गौर रायसेन

रायसेन शहर के प्राचीन बड़ा मंदिर से भगवान श्री गणेश जी की नगर परिक्रमा की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की गई। नगर परिक्रमा शोभा यात्रा के स्वरूप में तीपट्टा बाजार से राम जानकी मंदिर, पुराना थाना कोतवाली होते हुए भोपाल मार्ग से होकर गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर के सामने से होकर सांची मार्ग, रामलीला मार्ग होते हुए रामलीला मैदान पहुंची भगवान श्री गणेश की नगर परिक्रमा का स्वागत करने के लिए लोग आगे आए । नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ धर्म प्रेमियों ने नगर परिक्रमा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया ।

रामलीला मैदान में विधिवत रूप से भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना एवं महा आरती भगवान श्री राम के जयकारों के साथ विधिवत स्थापना की गई । इस प्रकार से रामलीला महोत्सव के पहले दिवस बुधवार से रामलीला मेले की शानदार शुरुआत हो गई है । भगवान श्री गणेश की नगर परिक्रमा में रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति, जमना प्रसाद सेन, कन्हैयालाल सूरमा, पंडित राजेंद्र शुक्ला, मनोज अग्रवाल, बबलू ठाकुर, शंकर लाल चक्रवर्ती, अशोक सोनी, राजेश पंथी, दौलत सेन, बंटी माहेश्वरी, मनमोहन रैकवार, कैलाश पहलवान, संदीप दुबे, संजीव शर्मा, बृज बिहारी मिश्रा,रवि खत्री, अखिलेश सोनी, जगदीश रैकवार, जीतू सेन, मोहन राय, विकास शर्मा, रवि प्रजापति, अशोक मांझी, जगदीश रैकवार, राहुल कर्न, गौलू पाराशर, जय नारायण पटवा, राधे श्याम आदि अनेक धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811