Let’s travel together.

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की

83

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चार पात्र बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना को उन्होंने युवाओं के हित में विधानसभा सत्र में घोषणा की थी और आज वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन उसे लागू भी कर रहे हैं ताकि पात्र युवा इसका लाभ ले सकें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एक अप्रेल से बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अप्रेल माह के किसी भी दिन बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन करने और पात्र होने पर एक अप्रेल से ही बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमेशा बेरोजगार न रहें इसके लिए उनके रोजगार मूलक प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई गयी है।  ताकि बेरोजगारी भत्ते का लाभ लेने वाले युवा प्रशिक्षण हासिल कर आने वाले समय में रोजगार भी हासिल कर सकें।

इस मौके पर कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवा बेरोजगारों के लिए महत्वपूर्ण एवं महत्वकांक्षी योजना शुरू की है जो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना  भविष्य संवारने का संबल मिलेगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू समेत विभागीय सचिव भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811