आवेदन लेकर समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश
गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत प्रागंण राघौगढ में दिनांक 09.12.2022 को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री (म.प्र) शासन श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया रहे। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द धाकड़, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री हीरेन्द्र सिंह राजपूत (बंटी बना), जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष धाकड़, मण्डल अध्यक्ष भाजपा राघौगढ श्री

अंकित शर्मा एवं जनपद सदस्यगण, सरपंचगण सहित जिला कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबेल ए., पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ सुश्री आर०अंजली सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित होकर मौके पर जनसमस्याओं का निराकरण किया गया।

शिविर में कुल 184 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें से खाद्य विभाग 02, स्थास्थ्य विभाग 02, नगरपालिका मधुसूदनगढ 01, महिला बाल विकास 05, अनुविभागीय कार्यालय 13, राजस्व विभाग 11, पीएचई 08, नगरपालिका राघौगढ 34, बिजली विभाग 06, सहकारिता विभाग 01, शिक्षा विभाग 01, जिला शिक्षा केंन्द्र 02, सिचाई विभाग 01, एमपीआरडीसी 01, जनपद पंचायत कार्यालय राघौगढ के 96 आवेदन प्राप्त हुये। 30 आवेदनों का जनपद पंचायत राघौगढ, 04 आवेदनों का महिला बाल विकास विभाग राघौगढ एवं 10 सीसीएम ऋण आवेदन का आजीविका मिशन राघौगढ द्वारा मौके पर निराकृत करते हुये हितलाभ वितरण किया गया।