रायसेन।स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील के महलपुर पाठा में 19 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि इस भवन के बन जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी। यहां विवाह समारोह के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन हो सकेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधी, एसडीएम श्रीमती संघमित्रा बौद्ध सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे