Let’s travel together.

रामलीला मंचन के लिए रामलीला मेला समिति ने किया कुशल पात्रों का चयन

0 268

 

रुद्रांश बनेंगे राम, अंकित लक्ष्मण, भरत तरुण, शत्रुघ्न कुशाग्र, हनुमान अनिल, लंकापति रावण की भूमिका में दिखेंगे कैलाश महाराज

सी एल गौर रायसेन

आगामी 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहे श्री राम लीला महोत्सव के दौरान होने वाले मंच एवं मैदानी रामलीला मंचन के लिए रामलीला मेला समिति द्वारा पात्रों का चयन किया गया है जो रामलीला मैदान में प्रतिदिन अपनी कुशल कला का प्रदर्शन करते हुए पात्र भूमिका निभाएंगे। श्री रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी एवं रामलीला संचालक मंडल के सदस्य पंडित राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि होने वाली रामलीला में जो प्रमुख कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे ऐसे पात्रों का हमारे द्वारा चयन किया गया है, जिसके तहत रुद्राश शर्मा राम बनेंगे, अंकित तिवारी लक्ष्मण, तरुण चौबे भरत, कुशाग्र दुबे शत्रुघ्न, कैलाश महाराज लंकापति रावण, वही हनुमंत लाल की भूमिका पंडित अनिल पाराशर निभाएंगे। इसके अलावा अन्य कलाकारों का भी योग्यता के अनुसार चयन किया जा रहा है रामलीला मेले के शुरुआती दौर में ही पूरे कलाकारों का चयन कर लिया जाएगा । रामलीला संचालक मंडल में राजेंद्र शुक्ला, जगत महाराज, बद्री पाराशर, संजीव शर्मा, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहेंगे, जो कि रामलीला के कलाकारों का मार्गदर्शन करते हुए रामलीला संचालन में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। रामलीला मंच पर संगीतमय श्री राम चरित्र मानस के आधार पर लीला का बखान किया जाएगा संगीतकारों का चयन भी कर लिया गया है जिसमें हारमोनियम मास्टर, ढोलक मास्टर, बैंजो मास्टर, मंजीरा मास्टर आदि संगीतकार अपनी कला का प्रदर्शन प्रतिदिन रामलीला के समय करेंगे। इसके साथ ही बैंड पार्टी द्वारा धार्मिक भजनों के साथ प्रतिदिन रामलीला के समय कला का प्रदर्शन करते हुए रामलीला मंचन की शोभा बढ़ाएंगे । रामलीला में आम जनता के मनोरंजन के लिए भी कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन दिखाएंगे। श्री रामलीला महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए रामलीला मेला समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण सेवा भावना के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं रामलीला मैदान में भी आकर्षक झूले लगना शुरू हो गए हैं मैदान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दुकानदारों को जगह का आवंटन शुरू कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811