तारकेश्वर शर्मा बैतूल
कीचड़ और पत्थर के रहते बचाव कार्य में सामने आ रही मुश्किल
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में मंगलवार की शाम 55 फुट गहरे बोरवेल में गिरे एक 8 साल एक बच्चे को अभी तक नहीं निकाला जा सका है।

बैतूल जिले के एडीएम श्यामेंद्र जायसवाल ने बताया है कि बच्चे को निकालने अभियान जारी है लेकिन इसमें हमारी उम्मीद से अधिक समय लग रहा है क्योंकि यह बोरवेल पथरीला है। हमने पत्थर तोड़ने के लिए रात में ब्रेकर मशीन बुलाई थी। जेसीबी और पोकलेन मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक 40 फीट से अधिक की गहराई तक पहुंच गया है।

निकालने की कोशिश जारी, कुछ और घंटे लगने की संभावना
अधिकारियों का कहना है कि बच्चा 400 फीट गहरे बोरवेल में करीब 55 फीट नीचे फंसा हुआ है। बच्चे को ऑक्सीजन पंप किया जा रहा है लेकिन कीचड़ कीचड़ और पत्थर के रहते बचाव कार्य में मुश्किल सामने आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चे के लिए अपनी चिंता जताई है। उन्होने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
