Let’s travel together.

शिवपुरी की ख़ूबत घाटी में तेज रफ्तार बोलेरो कार आईसर में घुसी, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत 6 घायल

0 194

– तेज रफ्तार का कहर

– गिरराज की परिक्रमा देकर लौट रहे थे शिवपुरी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी से लगभग दस किमी दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर खूबत घाटी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो आईसर लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से जा भिड़ी। इस भिंडत में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पहले शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया इसके बाद यहां पर हालत में सुधार न होने पर इन्हें ग्वालियर रैफर किया गया। बोलेरो में सवार लोग गिरराज की परिक्रमा कर शिवपुरी लौट रहे थे तभी शिवपुरी से पहले यह हादसा हो गया। पुलिस ने तीन मृतकों का पीएम कराया है और मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया है कि आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 1:30 बजे गिरराज जी मंदिर से परिक्रमा देकर लौट रहे शिवपुरी के श्रद्धालुओं की एक तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक एमपी 33 सी 8310 आगे चल रहे एक आईसर लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से लोडिंग जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो में सवार शांति राठौर पत्नी रामप्रसाद राठौर उम्र 55 साल, परमानंद पुत्र बंटी राठौर उम्र 35 साल निवासी मनियर, अनुराज राठौर उम्र 15 साल निवासी मनियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए है। जिनमें से 3 की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है। साथ ही 2 घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सतनवाड़ा थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बोलेरो के चालक द्वारा आईसर लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हुआ है।
मृतकों से जुड़े एक परिजन सेवक राठौर ने बताया कि वह और उसका परिवार एक बोलेरो में सवार होकर मंगलवार को गिर्राज जी परिक्रमा देने के लिए निकले थे। दूसरे वाहन में उसके कुछ मजदूर साथी भी परिक्रमा देने गए हुए थे। शाम 7 बजे परिक्रमा देने के बाद दोनों वाहनों से सभी लोग शिवपुरी के लिए रवाना हुए थे। जहां घर पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले हादसा हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811