Let’s travel together.

8 साल का मासूम गिरा बोरवेल में लगातार जारी है रेस्क्यू आपरेशन

0 84

तारकेश्वर शर्मा

बैतूल।मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम मांडवी में बोर में गिरे 8 साल के मासूम को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।मौके पर विधायक बैतूल निलय डागा, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और एसपी सिमाला प्रसाद पुलिस प्रशासन मौजूद हैं। उनकी मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम और प्रशासन द्वारा बोर में गिरे मासूम को सकुशल निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

आठनेर के मांडवी गांव में 400 फीट गहरे बोरवेल में 8 साल के मासूम के गिरने की खबर लगते ही विधायक श्री डागा, कलेक्टर श्री बैंस और एसपी सुश्री प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। इनकी मौजूदगी में ही बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीन से खुदाई की जा रही है ताकि बच्चे को सुरक्षित बहार निकला जा सके।


इसके लिए बैतूल जिला अस्पताल से 20 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और भी सिलेंडर वहां पहुंचाए जाएंगे। इसी तरह मौके पर आवश्यक इंजेक्शन और दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है। बच्चे के बाहर निकलते ही उसे आवश्यक इंजेक्शन लगाए जाएंगे। यही नहीं आठनेर अस्पताल में भी आपातकालीन इंतजाम किए गए हैं। यदि जरुरत पड़ी तो तत्काल बच्चे को वहां भी उपचार के लिए ले जाया जाएगा।

बच्चे को सुरक्षित बहार निकलने के लिए शासन प्रशासन मौके पर मौजूद है

विधायक श्री डागा, कलेक्टर श्री बैंस और एसपी सुश्री प्रसाद स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पल-पल के घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही वे थोड़ी-थोड़ी देर में अपडेट ले रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस हादसे की खबर जैसे ही लोगों को मिली वैसे ही दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि प्रशासन के प्रयास जल्द से जल्द सफल हो और तन्मय बोर से सकुशल बाहर आ जाए।
लगभग 55 फीट की गहराई पर होने का अनुमान
प्राप्त जानकारी अनुसार मांडवी गांव में आज शाम 5 बजे के लगभग सुनील दियावार का 8 साल का बेटा तन्मय करीब 400 फीट गहरे बोर में गिर गया। परिजनों को जैसे ही तन्मय के बोर में गिरने की खबर हुई, उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। कलेक्टर को जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर आठनेर तहसीलदार को भिजवाया। वहीं दो जेसीबी मशीन भी भिजवाई। फिलहाल घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

लगातार पाइप द्वारा दी जा रही है ऑक्सीजन
जिले के विकासखण्ड आठनेर के ग्राम मांडवी में खेत में बने लगभग 400 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बालक को बचाने के लिए कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।बोरवेल में कैमरा डालकर बालक की हरकत पर नजर रखी जा रही है। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई जारी है। बोरवेल के समानांतर 2 पोकलेन एवं एक जेसीबी मशीन की सहायता से सुरंग बनाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811