Let’s travel together.

सुसंस्कृत माँ की संतान ही समाज का नेतृत्व करती है:डॉ अनुराधा केपी यादव

0 122

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

विश्वमांगल्य सभा द्वारा गुना जिले का भव्य मातृ सम्मेलन स्थानीय एबी रोड स्थित जीके गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं उत्तर भारत प्रभारी डॉ अनुराधा कृष्ण पाल सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि माता संस्कावान होगी तो उसकी सन्तान निश्चित ही सुसंस्कृत होगी,जो समाज व देश का नेतृत्व करेगी, आदर्श मां की निर्मिती हेतु एवं

भारतीय संस्कृति व संस्कारों के नवागत पीढ़ी में हस्तांतरण हेतु विश्वमांगल्य सभा के लोक प्रतिनिधि विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है,इसी तारतम्य में संगठन के लोक प्रतिनिधि परिवार सम्पर्क विभाग द्वारा मातृ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की

धर्मपत्नी श्रीमती भारती वीके सिंह विश्वमांगल्य सभा की दिल्ली गुजरात एवं राजस्थान की क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा देशमुख,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा पाठक, एवं भंडारा-गोंदिया(महाराष्ट्र) सांसद सुनील मेंढे की धर्मपत्नी तथा दक्षिण भारत प्रभारी शुभांगी मेंढे ने भी अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में नागपुर से पधारे नृत्य नाटिका दल द्वारा आकर्षक देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी गई।


इस अवसर पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव,जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिकरवार,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत,जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली,सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय,सचिन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता व सैकड़ो की संख्या मे माताओं की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |     रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811