Let’s travel together.

टमाटर की खेती ने महिला को बनाया लखपति,लोन लेकर टमाटर की खेती की, कमाए 12 लाख

0 184

– शिवपुरी की महिला के परिश्रम की कहानी

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

शिवपुरी जिले के रातोर की रहने वाली एक महिला को टमाटर की खेती में लखपति बना दिया है। रातोर की रहने वाली महिला महिला दुलारी जाटव ने मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की नगद साख सीमा से एक लाख का लोन लिया। महिला समूह के माध्यम से यह एक लाख का लोन लेने के बाद 10 बीघा जमीन में टमाटर की खेती की और टमाटर के अच्छे उत्पादन के बाद अब 12 लाख रुपए कमा लिए हैं।

शिवपुरी के रातोर के गांव की रहने वाली महिला दुलारी जाटव ने बताया कि उनके गांव में जय करौली मां महिलाओं का समूह है। इस समूह में नगद साख सीमा योजना से बैंक से ऋण लिया। इसी दौरान महिला दुलारी जाटव ने भी टमाटर की खेती के लिए एक लाख का ऋण लिया।


इस एक लाख के ऋण के माध्यम से खेत में टमाटर किया। टमाटर का जोरदार उत्पादन करने के बाद 12 लाख रुपए का टमाटर उक्त महिला और उसके पति ने बेचा है। 12 लाख रुपए का टमाटर बेचने के बाद लखपति बनी उक्त महिला ने अब कृषि संसाधन बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली खरीद लिए हैं। इसके अलावा अन्य कृषि यंत्र भी खरीदे हैं। टमाटर की खेती उक्त महिला के परिवार के लिए फायदे का सवाब रही है। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में लगातार टमाटर का उत्पादन बढ़ता जा रहा है और स्थानीय किसानों का रुझान टमाटर की खेती के प्रति बढ़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811