जेडी गोलानी नासागिर भोपाल
साहित्य और कला के साथ सिंधी भाषा सिंधियत को समर्पित विनम्र व्यक्तित्व भाई अशोक मनवानी का मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की साहित्य अकादमी ने वर्ष 2019 के लिए 13 राष्ट्रीय स्तर की और 15 प्रादेशिक स्तर की पुरुस्कार के लिए चयनित कृतियों रचनाकारों में चयन सिंधी साहित्य जगत और सिंधी समाज के लिए गौरव की बात है।
एकमात्र सिंधी साहित्यकार अशोक मनमानी का उनकी हिंदी नाट्य कृति “वतन आजाद देखूं ” के लिए चयन किया गया है जिसके लिए उन्हें ₹51हजार नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
श्री अशोक मनवानी सागर में जन्मे पढ़े और रायसेन में जनसंपर्क अधिकारी सेवाए दे चुके साथ वर्तमान में सूचना प्रकाशन विभाग में उपसंचालक पद पर आसीन हैं ।
उनकी अबतक 11 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं
जिनमें हिंदी, सिंधी प्रश्न उत्तर साक्षात्कार, जीवनिया,आदि शामिल हैं। इन पुस्तकों में “मौजूदगी” सिंधी कथा संग्रह,”मिथ्या मंजिल” हिंदू लघुकथा संग्रह,”सुहिणा सिंधी ” सिंधी में साक्षात्कार संग्रह “रक्त दोष ” सिंधी देवनागरी में नाट्य संकलन,”भोपाल के रंगमंच का इतिहास””सुहिणी साधना”,”सुप्रसिद्ध अभिनेत्री की जीवनी”, “मौजूदगी” हिंदी कहानी संग्रह “मध्यप्रदेश में सिंधी काव्य परंपरा”, “एथोलॉजी सिंधी देवनागरी”,”वतन आजाद देखूं ” हिंदी और सिंधी भाषा में नाटक लेखन वर्ष 2019 शामिल है।