Let’s travel together.

परिक्षेत्र गढी के बीट बोरपानी में मादा बाघिन का शव मिला

0 520

 

रायसेन ।जिले के वन मंडल रायसेन के तहत गढी क्षेत्र के परिक्षेत्र गढी के बीट बोरपानी के कक्ष क्रमांक आर. एफ 14 के जंगल में आज मादा बाघिन का शव मिला है। इसके सिर में हेड इंजरी है। नागपुर सहित भोपाल से आधा दर्जन से अधिक डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी उपलब्ध हो पाएगी की बाघिन की मौत कैसे हुई है। फिलहाल वन विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी जानकारी देने से कतरा रहा है।मृत बाघिन की उम्र 5 वर्ष की है तथा शव लगभग सात दिन पुराना है।
बोर पानी के जंगल में वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के समय दिनभर मीडिया को दूर रखा और जानकारी देने से बचते रहे ।
मृत मादा बाघिन का शव परीक्षण एवं शव विच्छेदन परीक्षण रातापानी अभ्यारण्य के डाक्टर के एक पैनल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एन.टी.सी.ए के प्रतिनिधि के रूप में डा० प्रशांत देशमुख, वन्यप्राणी चिकित्सक, वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन ट्रस्ट भोपाल उपस्थित रहे। राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स के उप वनसंरक्षक, अमित पाटौदी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वाइड एवं रातापानी अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा भी प्रारंभिक जांच की गई।
शव विच्छेदन परीक्षण उपरांत मृतक मादा बाघिन का अंतिम संस्कार वनसंरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल राजेश कुमार खरे की उपस्थिति तथा अन्य चिकित्सकीय दल एवं अधीनस्थ अधिकारियों के समक्ष किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811