Let’s travel together.

गांव के एक व्यक्ति ने तोड़ी सीसी सड़क, सरपंच ने पुलिस को आवेदन देकर की शिकायत

0 171

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नरखेड़ा में सीसी सड़क को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जगह-जगह से तोड़ दिया गया है। उक्त मामले की सूचना गांव के सरपंच रामदयाल लोधी को मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर उक्त सीसी रोड को देखा तो दो-तीन जगह से गांव के व्यक्ति द्वारा तोड़ी गई है। सरपंच रामदयाल लोधी ने सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज पुलिस चौकी में सीसी सड़क तोड़ने वाले व्यक्ति की शिकायत की है। वहीं सरपंच रामदयाल लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास शिकायत आई थी कि नरखेड़ा गांव के ही एक व्यक्ति सीसी सड़क तोड़ रहा है। और धीरे धीरे पंद्रह से बीस फिट तोड़ते हुए सड़क पर ही आ गया है। मेंने मौके पर पहुंचकर उसे समझाईश दी तो वह मुझसे ही गलत व्यवहार करने लगा इसलिए मुझे पुलिस को शिकायत आवेदन देना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811