Let’s travel together.

जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में अंतरसंभाग जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई

0 140

जेडी गोलानी नासागिर सोहागपुर

नर्मदापुरम की जिला स्तरीय महाविध्यालीन कुश्ती प्रतियोगिता स्थानीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय संपन्न हुई।
जिसमे हरदा, नर्मदापुरम, बनखेड़ी पिपरिया,सिवनी मालवा एवं सोहागपुर के कालेज आयोजन में शामिल रहे।
यह कुश्ती प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय सोहागपुर शिक्षा समिति के सचिव ठाकुर हमीर सिंह चंदेल बॉस, उप प्राचार्य डॉ आरएस रघुवंशी,सोहागपुर ब्लॉक खेल अधिकारी निष्ट हॉकी खिलाड़ी हेमराज नागा, महाविद्यालय खेल प्रभारी सैय्यद हामिद अली के आतिथ्य,निर्देशन में सम्पन्न हुई।
अंतर संभाग जिला महाविद्यालयीन स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में शारीरिक वजन समूहों में विजेताओं की घोषणा की गई।
सोहागपुर महाविद्यालय खेल प्रभारी सैय्यद हामिद अली जी ने प्रतियोगिता की जानकारी देते बताया कि
बालक वर्ग में स्वामी गोहर, एवं प्रियेश चौहान हरदा महाविद्यालय से, मोहम्मद इरफान नर्मदापुरम महाविद्यालय, देवेंद्र गोहर सिवनी मालवा महाविद्यालय, राजकुमार ठाकुर पिपरिया महाविद्यालय को विजेता घोषित किया गया
वही बालिका वर्ग से मोहिनी वर्दे और सलोनी केवट दोनो ही नर्मदापुरम महाविद्यालय से को विजेता घोषित किया गया।
इस अंतर संभाग जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान और ग्रामीण बैंक पूर्व स्टाफ शालीगराम सूर्यवंशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डॉ विजय कुशवाह,वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ला, डॉ अभिषेक अरविंदसिंह चौहान,समाजसेवी दादूराम कुशवाह,राजकुमार चौरसिया,राजा कुरेले,येशुदास,कमलेश सराठे,अरविंद शर्मा, डॉ अनूप साहू,राहुल सर साथ ही भागीदारी दिए विजेता पहलवान मोहम्मद इरफान के वालिद साहब नर्मदापुरम, अन्य भी उपस्थित रहे।
इसमें विभिन्न महाविद्यालय के टीम मैनेजर डॉ रोशनी थापक डॉ के.के. रावत, डॉ अजय तिवारी, की गरिमय भागीदारी से कुश्ती प्रतियोगिता पूर्ण हुई।
कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित राजेश शुक्ला ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811