Let’s travel together.

वृद्ध महिला की गुहार ,में जिंदा हूं साहेब…. मुझे पेंशन दिलवा दो परेशान हूं….

0 166

- Advertisement -

विधवा वृद्ध महिला को जिंदा से मृत बताकर पिछले छह सात माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी नगरपालिका ने 
रायसेन।  नगरपालिका परिषद द्वारा एक जिंदा महिला तारा बाई पति स्वर्गीय सूरज सिंह भदौरिया वार्ड क्रमांक 13 को मृत बताकर उसकी वृद्धावस्था पेंशन बंद करवा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तारा बाई जब पंजाब नेशनल बैंक पेंशन की राशि निकलने पहुंची तो पता चला कि नगरपालिका के एक पत्र के तारतम्य में उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। अब यह विधवा वृद्ध महिला खुद को जिंदा साबित करने के लिए दर दर भटक रही है। तारा बाई के सारे दस्तावेज भी दुबारा से नगरपालिका में जमा करा दिए गए हैं लेकिन अभी तक तारा बाई को पेंशन शुरू नहीं हो पाई है। जबकि ताराबाई से उनका एक और नया खाता बैंक में खुलवा लिया गया है।
नगरपालिका में संबंधित सेक्शन में जब यह मामला संज्ञान में लाया गया तो पता चला कि सर्वे के दौरान यह गलतियां हो गई है। बताया जा रहा है की यह सर्वे घर बैठकर ही कर दिया गया है। हो सकता है इस तरह के अनेक मामले होंगे जो वृद्ध परेशान होकर घर बैठ गए हैं। कृपया जिम्मेदार अधिकारी ध्यान देकर इन वृद्ध विधवा महिला तारा बाई पति स्वर्गीय सूरज सिंह भदौरिया वार्ड क्रमांक 13 की पेंशन दुबारा शुरू कराएं।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाड़ी नगर में मांगों को लेकर सफाई कर्मी हुए लामबंद अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     रायसेन जिले के सलामतपुर में ब्लाक कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक     |         |     एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोड़ा जमुनिया में लापरवाही पूर्वक चलाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 घायल     |     भोपाल मार्ग चौपड़ा के पास गिट्टी पर बाइक फिसल जाने की वजह से महिला घायल,अस्पताल में चल रहा उपचार     |     यादव समाज यदुवंशी संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मामला दर्ज होने के विरोध में दिया ज्ञापन     |     गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई     |     बीना नदी में दो बच्चो की डूबने से दर्दनाक मौत     |     FB पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल     |     सदालतपुर हाइवे पर बनी चक्काजाम भी स्थिति,SDM ने संभाली स्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811