Let’s travel together.

बाल सुधार गृह में दरिंदगी की सभी हदें पार: दो लड़कों को बंधक बना पांच युवकों ने किया कुकर्म

0 162

जयपुर । जयपुर के बाल सुधार गृह में दो युवकों से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के परिजनों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस गुरुवार को दोनों लड़कों का मेडिकल करवाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इससे पहले भी सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में कुकर्म, जेल तोड़ने और आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। आरोप है कि पांच लड़कों की गैंग ने जेल में कुछ लड़कों को बेरहमी से पीटा। फिर उनमें से दो युवकों के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर लड़कों को फिर से पीटा गया और गंदा काम किया गया। परेशान होकर पीड़ितों ने अपनी आपबीती परिजनों से कही। जिसके बाद मामला सामने आया और पुलिस में पांच लड़कों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित 18 और 24 साल के हैं। दोनों मूल रुप से अलवर के रहने वाले हैं। पुलिस आज दोनों लड़कों का मेडिकल करवाएगी। पीड़ित लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे अपने कमरे में सो रहे थे। तभी रात को पांच लड़के आए और उन्हें बंधक बना लिया। लड़कों का आरोप है कि उसके बाद उनके साथ कई बार गंदा काम किया गया। इसके बाद पिछले कई दिन तक उनके साथ कुकर्म किया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों के प्राइवेट पार्ट में तेल और कोलगेट लगाया। आरोपी तीन युवक भरतपुर जिले और दो युवक करौली जिले से हैं। दोनों युवकों की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाल सुधार गृह में बंद पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811