Let’s travel together.

वृद्धजनों ने रस्साकशी प्रतियोगिता, नीबू दौड़, बाल्टी में गेंद डालने खेल में दिखाया दमखम

0 125

शिवपुरी के ग्राम सिरसौद में कराई गई वृद्धजनों की प्रतियोगिता

– मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के संदर्भ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के विभिन्न आयोजन के क्रम में जिले के आदर्श ग्राम सिरसौद में वृद्धजनों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान यहां रस्साकशी प्रतियोगिता, नीबू दौड़, बाल्टी में गेंद डालने सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर वृद्धजनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सिरसौद में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले वृद्धजनों का जिला पंचायत के सीईओ उमराव मरावी ने माला पहनाकर स्वागत किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि वितरित की। इस दौरान करैरा जनपद पंचायत के सीईओ ब्रम्हानंद गुप्ता, सरपंच अतर सिंह लोधी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वृद्धजनों का उत्साह देख खुश हुए सीईओ-

आदर्श ग्राम सिरसौद में वृद्धजनों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने सभी वृद्धजनों को सम्मानित किया। रस्साकशी और नीबू दौड़ प्रतियोगिता में वृद्धजनों ने बड़े उत्साह के साथ यहां पर भाग लिया। वृद्धजनों के उत्साह को देखते हुए सीईओ काफी खुश हुए और सभी वृद्धजनों को माला पहनाई।

बॉलीवॉल प्रतियोगिता भी हुई-

मप्र के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में सिरसौद में यह प्रतियोगिता हुई। यहां पर सिरसौद की दो टीमों के मध्य बॉलीवॉल प्रतियोगिता भी हुई। यहां पर युवाओं ने अपने खेल का हुनर दिखाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811