Let’s travel together.

स्थापना दिवस के मौके पर तीसरे दिन भी आयोजित हुए कार्यक्रम महापुरुषों की प्रतिमाओं पर

0 238

माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलित किए गए
-नगर में की गई सफाई,स्कूलो में रंगोली, पेंटिग और निबंध की प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को नगर परिषद सिलवानी में स्वच्छता, ऐतिहासिक महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों में साफ-सफाई और निबंध, रंगोली तथा पेंटिंग की गतिविधियां आयोजित हुई। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेशू विभोर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के स्थापना दिवस को इस वर्ष 7 दिनों तक मनाया जाएगा। तीसरे दिन सिलवानी की नगर परिषद में स्वच्छता केंद्रित कार्यक्रम आयोजित हुए है। सिलवानी नगर में रंगोली, पेंटिंग और निबंध की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

नगर के सरस्वती स्कूल, मां शारदा स्कूल, के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता और स्वच्छता के संदेश के साथ सुंदर रंगोंलिया बनाई गई। तो वही उत्कृष्ठ विद्यालय और कॉलेज के कई छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। जिसमे नगर परिषद और पार्षद अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। नगर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महान पुरुषों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई कर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को नगर परिषद में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेशू विभोर नायक सीएमओ सुनील जैन, के साथ सभी वार्डाे के पार्षद, पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811