Let’s travel together.

गोपाष्टमी का त्योहार आज,इस दिन कृष्ण ने किया था इंद्र देव का घमंड चूर-चूर

0 115

गोपाष्टमी का त्योहार कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। आज गोपाष्टमी है। मथुरा, वृंदावन और ब्रज क्षेत्रों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। देखा जाए तो कृष्ण ने ही गाय को सबसे अधिक प्रेम और मान्यता दिलाई है। वे तो खुद ही गोविंद हो गए। इस दिन गाय और बछड़ों की पूजा की जाती है। ऐसी कथा है कि जब कृष्ण की आयु छह साल की हुई तो उन्होंने अपनी मैया यशोदा से कहा, ‘मैया मैं बड़ा हो गया हूं। अब बछड़े नहीं, गाय चराऊंगा।’ मैया ने अनुमति के लिए पिता नंद के पास भेज दिया। कृष्ण ने नंद के सामने भी यही कहा।

नंद बाबा गैया चराने के मुहूर्त के लिए ऋषि शांडिल्य के पास पहुंचे। ऋषि ने नंद की बात सुनकर कहा कि आज ही मुहूर्त हैं। उस दिन गोपाष्टमी थी। माता ने कान्हा को मोर मुकुट लगाया, पैरों में घुंघरू पहनाए। सुंदर-सी पादुका पहनाईं। तब कृष्ण गाय को चराने ले गए। एक अन्य कथा अनुसार इस दिन कृष्ण ने इंद्र देव का घमंड चूर-चूर किया था। गोवर्धन पर्वत के नीचे गायों और बृजवासियों को मूसलाधार बरसात से बचाकर सुरक्षित रखा था।


इस दिन गाय को गुड़, हरा चारा, फल आदि खिलाकर प्रदक्षिणा जरूर करें। कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। सुबह गाय को साफ पानी से स्नान करवाने के बाद रोली और चंदन से उन्हें तिलक लगाना चाहिए। नए वस्त्र पहनाने चाहिए। साथ ही पुष्प,अक्षत आदि से उनकी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद गाय चरानेवालों को दान-दक्षिणा देकर उनका सम्मान और पूजन करें। पूजा के लिए बनाया हुआ प्रसाद गाय को खिलाएं और उनकी परिक्रमा करें। साथ ही उनके साथ थोड़ी दूर तक चलें। शाम को गायों के लौटने के बाद फिर उनका पूजन करें और गाय को चारा, मीठा आदि खिलाना चाहिए। उनके चरणों की धूल माथे पर लगानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811