Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया इंदौर में ध्वजारोहण

0 465

इंदौर को बनाएंगे स्टार्टअप के क्षेत्र में देश की राजधानी, दो करोड़ घरों तक पानी पहुंचाने का है लक्ष्य-CM

गणतंत्र दिवस पर इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण  किया। यहां नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह हुआ। सीएम शिवराज ने परेड की सलामी ली। इस दौरान कई वादे भी किए और कहा कि मप्र के हर गांव को हैंडपंप से से आजादी दिलाएंगे।

गणतंत्र दिवस पूरे मप्र में उत्साह से किया  गया। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण  किया। यहां नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह हुआ। सीएम शिवराज ने परेड की सलामी ली। इस दौरान कई वादे भी किए और कहा कि मप्र के हर गांव को हैंडपंप से से आजादी दिलाएंगे। दो करोड़ घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है।

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हुआ। सुबह 9 बजे कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। समारोह स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचार, आवासीय योजनाओं तथा अन्य विकास काम, जिला पंचायत द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कामों, एमपी इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की झांकिया लगाई गई। समारोह में विभिन्न प्लाटूनों द्वारा मार्चपास्ट/परेड प्रस्तुत की गई। परेड का नेतृत्व एसीपी ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान ने किया। परेड में आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, पंद्रहवी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), पीटीसी इंदौर, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड तथा यातायात पुलिस आदि प्लाटून के दल शामिल हुए। बीएसएफ बैंड भी परेड में शामिल रहा। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी लेंगे। संदेश का वाचन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गैरतगंज व देवनगर में तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन     |     किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू     |     रामनवमी पर बैंक बंद, इसके बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी     |     सांची के किन्नर समाज ने श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति को प्रदान किए 13 हजार रुपए का सहयोग     |     ‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811