रायसेन। शहर में लोगों को जागरूक करने आज एसडीओपी अदिति सक्सेना ने शहर की संस्कार विहार कॉलोनी में लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर एस डी ओ पी के साथ बीट अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
कॉलोनी के करीब 60 से अधिक लोग संस्कार मंदिर पर एकत्रित हुए। इन सब की मौजूदगी में एसडीओपी श्रीमती अदिति सक्सेना ने लोगों से कहा कि आपके हमारे बीच की दूरी को कम करने के लिए आज हम आप से चर्चा कर रहे हैं। आपके मन में पुलिस के प्रति जो झिझक है, डर रहता है, वह नहीं होना चाहिए। आप किसी भी पुलिसकर्मी को फोन कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी लोगों को जागरूक किया। एस डी ओ पी ने कहा कि अलार्म वाले वाले ताले लगवाएं,

सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, इसके अलावा कॉलोनी में कौन आ रहा है कौन जा रहा है, किसी भी प्रकार के संदिग्ध लोग दिखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि आप हर संदिग्ध पर नजर रखें। आपके घर भिक्षावृत्ति करने वाले लोग, पन्नी बीनने वाले लोग, कबाड़े वाले इत्यादि जो भी संदिग्ध लगता है नजर रखें। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपकी कॉलोनी में दिन में घूमते हैं, रेकी करते हैं, और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। पिछले 1 हफ्ते से शहर में हमने 10 पॉइंट बढ़ा दिए गए हैं। सांची रोड, भोपाल रोड,सागर रोड सभी चौक चौराहों पर रात्रि गश्त जारी है।
इसके अलावा कॉलनी के 12 लड़कों ने अपना समूह बनाकर रात्रि गश्त करने की बात कही जिन्हें पुलिस द्वारा पहचान पत्र भी दिया जा रहा है।कॉलोनी की महिलाओं ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल साईरन लॉक भी ऑर्डर किये।