बाल अनुकूल पर्यटन की बैठक में बच्चे बोले कि क्षेत्र में बंद हो बाल मजदूरी,बैठक में 30 बालिकाएं रही शामिल
–सुरक्षित पर्यटन स्थल ही बनाएगा बाल अनुकूल पर्यटन स्थल
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
पुलिस थाना सलामतपुर में सलामतपुर और साँची की बालिकाओं की बाल अनुकूल पर्यटन स्थल के विषय पर बैठक हूई। इस दौरान बैठक में इक्वेशन्स से सूरजभान सिंह ठाकुर, बाल कल्याण अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार शर्मा, वॉलेंटियर सोनम ठाकुर, मीनाक्षी ठाकुर, खिलान सिंह और लगभग 30 बालिकाएं शामिल रही। संस्था इक्वेशन्स विगत वर्ष से सलामतपुर व साँची में बच्चों और युवाओं को बाल अधिकार एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक करने का कार्य कर रही है। इक्वेशन्स से सूरजभान सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक युवा समूह के सदस्य शीतल, काजल ठाकुर और आरती अहिरवार ने आयोजित की है। यह युवा समूह एक साल से बाल सरंक्षण पर जागरूकता का कार्य कर रहा है। बैठक में बच्चों और युवाओं ने आगामी जागरूकता कार्यक्रम की योजना बनाई है और बाल दिवस सप्ताह बनाने के लिए सुझाव दिए हैं। तथा पर्यटन स्थल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइल्ड लाइन के पोस्टर लगाने की बात कही गई है।

बालिकाओं ने बाल अनुकूल पर्यटन स्थल के बारे में चर्चा करते हुए कहा है कि सलामतपुर और साँची में बच्चें बाल मजदूरी करते दिखाई देते हैं। और कुछ बच्चें बाजार के दिन भिक्षावृत्ति करते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए विचार करना चाहिए। और जरूरतमंद बच्चो को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की आवश्यकता है। बालिकाएं बताती है कि पर्यटकों पर इस का असर पड़ता है।पर्यटकों को असुविधा न हो इसलिए बाल अनुकूल पर्यटन स्थल बनाना चाहिए। बाल कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने बच्चों और युवा समूह को सक्रिय रहने के गुण बताए व इक्वेशन्स के कार्य की प्रशंसा की।