Let’s travel together.

उज्जैन से हुई शुरुआत पूरे प्रदेश को मिलेगी सौगात,रायसेन पार्किंग से रायसेन किला तक भी रोपवे

0 399

एक दर्जन तीर्थ स्थलों पर जल्द ही होंगे रोप-वे के टेंडर जारी

इंदौर। साढ़े आठ सौ करोड़ की महाकाल लोक का शुभारंभ होने के अगले ही दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बड़ी सौगात प्रदान की। ट्विटर पर मंत्री गडकरी ने जानकारी देते हुए खुलासा किया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किमी लंबाई के रोप-वे के टेंडर को 209 करोड़
रुपए की लागत से मंजूरी दी गई है। इससे उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी। जुलाई 2023 से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। रोप- वे स्टेशन में लोगों के लिए फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ साथ बस एवं कार पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना की तैयारी कुछ माह पहले तय कर ली गई थी। तब इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग और भारत सरकार की कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड के बीच करार हुआ था। उस ही करार के आधार पर पहला रोप-वे प्रोजेक्ट उज्जैन में शुरू हो रहा है। शेष एक दर्जन प्रोजेक्ट जल्द ही अमल में लाए जाएंगे।

यह है प्रदेश के प्रस्तावित रोप-वे
– रामराजा मंदिर ओरछा

– ग्वालियर किला से फूलबाग

– कोकता से नादरा बस स्टैंड भोपाल व्हाया गोविंदपुरा

– गोल जोड़ तिराहा (कोलार रोड) से न्यूमार्केट भोपाल

– रहली पाटन मार्ग से टिकीटोरिया माता मंदिर रहली

– मांडू प्रवेश द्वार से रूपमती महल

– सिद्धवरकूट जैन मंदिर से राजेश्वर आश्रम ओमकारेश्वर

– नर्मदा नदी तट से सेलानी टापू ओंकारेश्वर

– रनेहफॉल से केन नदी तट खजुराहो

– रायसेन पार्किंग से रायसेन किला

– शिव मंदिर पार्किंग से चौरागढ़ शिव मंदिर पचमढ़ी

– पातालकोट तामिया तथा अमरकंटक में दूध धारा से कपिल धारा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़नगर पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार     |     कैमूर की पहाड़ियों में मिले 12 हजार वर्ष पुराने विश्व के पहले देवी उपासना स्थल     |     किसान की बेटी का यूपीएससी में चयन, लक्ष्य के लिए बनाई इंटरनेट मीडिया से दूरी     |     28 साल बाद आराेपित को पकड़ा, चोरी के मामले में था फरार     |     ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना, चार दिन की पोती को दादी ने गला घोंटकर मार डाला     |     डिप्टी रेंजर ने वन चौकी में फांसी लगाकर दी जान, कारण की तलाश     |     सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत     |     दतिया के दुरसड़ा थाने के प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा     |     बसपा प्रमुख मायावती की मध्य प्रदेश में पहली चुनावी सभा शुक्रवार को रीवा में     |     गर्मियों में बदल रहा वर्कआउट का ट्रेंड, कार्डियो पर ज्यादा ध्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811