सतीश मेथिल सांचेत रायसेन
सांचेत में गायत्री अस्पताल के शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें सांचेत सहित आसपास के दर्जन भर के कई ग्रामीणों को निशुल्क जाँच और निशुल्क दवाई दी गई । शिविर का आयोजन करवाने में ग्राम पंचायत सांचेत के सरपंच कल्याण सिंह लोधी ने अपने घर पर बने टीन सेड पर मरीजों की रुकने बैठने की व्यवस्था की गई ।बुधवार को गायत्री मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल की ओर से मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की शुरुआत सरपंच कल्याण सिंह लोधी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के दौर में लोग स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। सांचेत कृषि प्रधान क्षेत्र है। लोग छोटी-मोटी बीमारियों को अनदेखा करते हुए अपने कार्य के लिए निकल जाते हैं। यही कारण है की बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है।

उन्होंने कहा कि बीमारी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इस मौके पर हास्पिटल के संचालक डाक्टर अडलक सर ने बताया कि कई ऐसे मरीज होते हैं जो पैसे के अभाव में शहर के बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। हमारा उद्देश्य है कि गरीबों और जरूरतमंद लोगों तक हम सुविधा को पहुंचाएं और लोगों को निरोग बनाए रखने में मदद करें। उन्होंने बताया कि शिविर में अलग-अलग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब पांच सौ मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा के साथ उन्हें उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉ जी आर अड़लक, डॉ बृजेश लोधी डॉक्टर प्रेम सिंह कुशवाह डॉ गणेश राम डॉक्टर अंकित यादव डॉ प्रतिभा बागड़े डॉ उमेश सेन डॉक्टर चेन सिंह यादव डॉ राममंडराई डॉ विराट लोधी डॉ शंकर पटेल डॉ लक्ष्मण राजपूत डॉक्टर सचिन डॉक्टर निर्माता दशहरे डॉ रुक्मणि लिल्हारे भी मौजूद थे।