Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पुलिस ने चलाया हेलमेट नही तो पेट्रोल नही अभियान, पेट्रोल पंप पर दी लोगो को समझाईश

0 161

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शेहवाल के निर्देशन में सोमवार को सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में सड़क जागरूकता के चलते हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं को लेकर कुल्हाड़िया पेट्रोल पंप पर अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। अभियान के अंतर्गत पेट्रोल पंप संचालकों को उच्च न्यायालय जबलपुर के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही कहा गया कि बिना हैलमेट धारण किए दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर हैलमेट धारण करने के बिना पेट्रोल वितरित न करें। वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। यातायात पुलिस द्वारा जिन दो पहिया वाहन चालकों द्वारा समझाइश के बाद भी हेलमेट धारण नहीं किया गया ऐेसे वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान चालानी कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811