– शिवपुरी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन
– तीर्थ यात्रियों को माला पहनाकर किया रवाना
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत बुजुर्गों को कामाख्या देवी यात्रा के लिए गुुरुवार को शिवपुरी रेलवे स्टेशन से 275 यात्रियों को लेकर एक ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के लिए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, रोजगार और कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती और कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे। इस दौरान यहां से यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
इस दौरान तीर्थ यात्रा योजना के प्रभारी और आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक महावीर जैन ने बताया कि सभी बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक ट्रेन में बिठाया गया। इसके अलावा प्रशासन की ओर से एक किट प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की इस विशेष योजना के तहत जिले के 275 तीर्थयात्री इसमें चिंहित किए गए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स्टेशन पहुंचकर यहां पर तीर्थयात्रियों से चर्चा की और सभी यात्रियोंं को शुभकामनाएं दीं