Let’s travel together.

निशिता भारत पम्प पर लगातार9 दिनों तक करते है प्रसाद वितरण, हजारों की संख्या में श्रद्धालु ग्रहण करते है प्रसाद

0 199

लगातार चार वर्षों से कर रहे सेवा

राजीव जैन ओबैदुल्लागंज रायसेन

नवरात्रि पर नेशनल हाईवे औबेदुल्लागंज मंडीदीप के बीच में स्तिथ निशिता भारत पेट्रोल टैंक के मालिक प्रदीप सेंगर द्वारा स्वयं अपने हाथ से व्रत नमकीन , खिचड़ी और खीर प्रतिदिन अपने परिवार के साथ बनाकर सुबह 9 से रात 9 बजे तक हाईवे पर वितरण की जाती है

नवरात्रि पर्व पर मां जगतजननी के भक्त द्वारा अलग-अलग कार्य करते हैं वहीं ओबैदुल्लागंज मंडीदीप के बीच स्थित निशिता पेट्रोल पम्प के मालिक प्रदीप सेंगर उनका परिवार आने जाने वाले वाहन और पैदल यात्रीयो को हाथ जोड़कर रोककर प्रसाद वितरण करते हैं ।
हजारों लोग प्रतिदिन मां बिजासन सलकनपुर के दर्शन के लिए जाते हैं वह सही सभी को रोककर प्रसाद वितरण के साथ आराम करने के लिए कहते हैं ।


नाना खेड़ी निवासी माखन परमार ने बताया कि निशिता पेट्रोल टैंक के मालिक प्रदीप भैया विगत 4 वर्ष से जब से इस पेट्रोल टैंक यहां लगाया गया तभी से इनका पूरा परिवार स्वयं प्रसाद बनाकर वितरण करता है।
इस सम्बंध में प्रदीप सेंगर कहते है कि कि हमे अन्न दानऔर रक्तदान करते रहना चाहिए प्रभु ने जो संसार में हमें भेजा है इन दोनो अन्न और रक्त की जरूरत किसी भी पल जरूरत पड़े तो व्यक्तियों को दे देना चाहिए।
बही प्रदीप सेंगर की पत्नी लक्ष्मी सेंगर ने बताया मेरे द्वारा व्रत का यह प्रसाद अपने हाथों से बनाया जाता है तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं स्वयं जो भक्त मां के दर्शन करने जा रहे हैं उनके साथ दर्शन कर रही हूं इसलिए इस बनाकर वितरण करने में जो अनुभूति मुझे मिलती है वह किसी और काम में नहीं मिल सकती है।
इस पुनीत कार्य मे प्रदीप सेंगर के साथ उनके माता पिता,दोनो बच्चे एवं पूरा स्टाफ लोगो की सेवा में लगा हुआ है। जिसकी प्रसंसा पूरे नगर में हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811