तीन स्कूलों के 40 बच्चे थे बस में सवार
एस पी ,कलेक्टर मोके पर मौजूद
सभी घायल राहतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
मप्र के सागर जिले की राहतगढ़ विकासखंड में एक प्राइवेट स्कूल की बस राहतगढ़ खुरई रोड पर ग्राम चंद्राकर के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
1
जिसमे एक बच्चे शेलेन्द्र ठाकुर की मौत हो गए । दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर दीपक आर्य पुलिस अधीक्षक तरुण नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाल कर 6 एंबुलेंस से अधिक के माध्यम से राहतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस मैं स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल राहतगढ़ ,सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल राहतगढ़, एवं लक्ष्य पब्लिक स्कूल राहतगढ़ के लगभग 40 से 50 बच्चे बस में मौजूद थे।
सागर कलेक्टर दीपक आर्य का कहना है कि इस एक्सीडेंट में एक बच्चे की दुखद मौत हो गईं है बाकी सभी बच्चे सुरक्षित है।
