हेमेंन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
म प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के.वाणी के निर्देशन में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद कुमार जैन ने विधिक साक्षरता शिविर एवं जेल निरीक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें अरविंद जैन ने बंदियों की समस्याएं सुनी जाकर उनका निराकरण किया और बंदियों को बताया कि यदि कोई बंदी अपनी पैरवी या अपील करने में अक्षम है तो प्राधिकरण निःशुल्क अधिवक्ता दिलाया जाएगा।बंदियों के विधिक अधिकारों की जानकारी भी दी जाकर जेल का निरीक्षण किया ओर ऐसे बंदियों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये जिन्हें सजा हो जाने के उपरांत भी उनकी अपीलें वरिष्ठ न्यायालय में नहीं की गयी है।

इसी प्रकार व्यवहार न्यायाधीश वीरेंद्र वर्मा ने बंदियों को प्ली बार्गेनिंग एवं लोक अदालत के माध्यम से भी प्रकरणों के निराकरण कराने की सलाह दी साथ ही उन्होंने जेल में निरुद्ध 10 वर्ष से अधिक की सजा पा रहे ऐसे बंदी जिनकी सुनवाई नहीं हो रही है एवं जो विचाराधीन बंदी हैं। उन्हें उच्चतम न्यायालय के हाल ही में आये एक फैसले के अनुसार जेल से रिहाई के संबंध में अपने विचार रखे। इस अवसर पर जेएमएफसी वीरेंद्र वर्मा, जेल अधीक्षक श्रीमती उषाराज, जेलर सुरेश गोयल सहित जेल के अन्य कर्मचारीगण व बंदीजन उपस्थित रहे।