Let’s travel together.

आज पार्टी का जो स्वरूप हमें दिखाई दे रहा है,उसकी नींव पं. दीनदयाल जी ने रखी थी-विवेक जोशी

0 150

भाजपा ने नानाखेड़ा स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नगर के सभी बूथों पर मनाई गई जयंती

पौधारोपण सहित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

हेमेंन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा प. दीनदयाल जी की जयंती नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व प्रत्येक बूथ पर मनाई गई । दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर प्रातः 9 बजे नानाखेड़ा स्थित दीनदयाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । उसके पश्चात नगर के प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर आधारित पत्रक का वाचन किया गया।भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना। युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक वार्ड में पौधारोपण किया गया व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सुदामा नगर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर व कम्युनिटी हाल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ, पंच कर्म विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट विशेषज्ञ, होम्योपैथी विशेषज्ञ,चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।शिविर में मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की जांच पूर्णता निशुल्क की गई एवं जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरण व आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया। यह जानकारी भाजपा के
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल जी एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता, कुशल संगठक और एक ऐसा आदर्श व्यक्तित्व थे,जिन्होंने भारतीय जनसंघ में कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का जीवन स्तर सुधरे इन बात पर जोर दिया और पूरा जीवन भारत माता के चरणों में एवम जनता की सेवा में समर्पित किया।आज पार्टी का जो स्वरूप हमें दिखाई दे रहा है,उसकी नींव पं . दीनदयाल जी ने डॉ . श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ रखी थी।संगठन का वैचारिक अधिष्ठान पं . दीनदयाल उपाध्याय जी ने किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने मानवता की सेवा और अंत्योदय के कल्याण की जो दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा हम सबको अपने सेवा धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी। दीनदयाल जी के तेजस्वी विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।
इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान एकात्म मानव दर्शन में है उन्होंने कहा कि दीनदयालजी से प्रेरित होकर, उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आज हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सबका साथ साबका विकास ,सबका विश्वास इसी भाव को चरितार्थ कर रहे हैं । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश तटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जगदीशअग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, अशोक प्रजापति,ओम जैन,विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, सुश्री विनीता शर्मा, डॉ सर्राफ,राजेश बोराणा, जगदीश पांचाल, धन्ना शर्मा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811