Let’s travel together.

सीएम जनसेवा शिविर में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत,रास्ता खुलवाने की मांग

0 132

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को सांची जनपद पंचायत के तहत आने वाली ग्राम पंचायत रातातलाई कार्यालय में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऐसे हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया जो कई योजनाओं से वंचित थे। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, सचिव बृजेश अहिरवार, रोज़गार सहायक शेलेन्द्र मीणा, कृषि विभाग की मेरिआमिया जाटव, उद्यनिकी विभाग के जीपी भारके और बढ़नपुर गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।ग्राम पंचायत रातातलाई में लगाए गए शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, भू-अधिकार पत्र, संबल कार्ड, लाडली लक्ष्मी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना शौचालय सहित अन्य योजनाओं का हितलाभ दिया गया।शिविर में कई ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। उज्ज्वला योजना के 15, पीएम आवास के 60, पेंशन के 6, राजस्व विभाग के 3 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वार्ड नम्बर 19 मूंगफली कालोनी के कई ग्रामीणों ने रास्ते पर लगे हैंडपंप को हटवाने की मांग की। वहीं रोड और गलियों में अतिक्रमण के विषय में भी आवेदन दिया गया है। वार्ड क्रमांक 5 के निवासी कला बाई, लालाराम चौकीदार, कमल सिंह व रामबाबू ने रास्ते पर अतिक्रमण कर मकान बना रहे नेतराम की शिकायत कर रास्ता खुलवाने का आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया है कि वार्ड 5 में रास्ता काफी चौड़ा है, जिस पर अतिक्रमण कर मकान का निर्माण किया जा रहा है। अब वहां से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811