सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
आगामी त्योहारों श्री दुर्गा उत्सव, दशहरा एवं अन्य त्योहारो के मद्देनजर स्थानीय थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों, झांकी अध्यक्षों सहित सभी समुदायों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिनमें सुनारी सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, गंगाराम चौकसे, बबलू पठान, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, श्रवण मालवीय, दिलीप मालवीय, राकेश बिल्लोरे, शक्ति सिंह तोमर, नीरज जैन बंटी भैया,सचिन साहू, संजीव यादव, रूपेश यादव, मकसूद मंसूरी, सुरेंद्र मेहरा, रवि अग्रवाल मुख्यरूप से मौजूद थे। बैठक में थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने सदस्यों से जानकारी ली कि नवरात्रि पर्व के दौरान नगर के अलग- अलग स्थानों में कितनी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। और प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल व दशहरा पर्व पर रावण दहन संबंधित चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाई चारे के साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post